Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / शादी का झांसा देकर महिला से रेप, बीएनएस और एससी एक्ट में मामला दर्ज

शादी का झांसा देकर महिला से रेप, बीएनएस और एससी एक्ट में मामला दर्ज

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] जिले के तारानगर क्षेत्र की एक महिला से शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। नामजद आरोपी के खिलाफ महिला थाने में गुरुवार को बीएनएस और एससी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता का डीबी अस्पताल में मेडिकल मुआयना कराया है।महिला थानाधिकारी करतार सिंह ने बताया कि 29 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दी कि तीन साल पहले उसकी रामगढ़ के एक युवक जान पहचान हुई थी। जिसने शादी का झांसा देकर चार महीने पहले चूरू बुला लिया और किराए के मकान में ले जाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला ने रिपोर्ट में बताया कि इसके बाद आरोपी ने एक धर्मशाला में भी कमरा किराए पर लिया। यहां भी शादी का झांसा देकर उसका देह शोषण करता रहा। करीब एक महीने पहले वह उससे बिना शादी करे छोड़कर चला गया। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है। उसका पति शराब पीकर मारपीट करता था। इसलिये वह पति से अलग रह रही थी। इसी दौरान उसकी युवक से जान पहचान हो गई थी। जिसने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur