खेत में शौच के लिए पानी निकालते समय फिसला पैर, कुंड में गिरा युवक
रतनगढ़ के गांव कनवारी में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया।
खेत में शौच के लिए कुंड से पानी निकालते समय पैर फिसलने से 28 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने मृतक के पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर लिया है।
पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
मृतक के पिता 60 वर्षीय सीताराम मेघवाल ने रिपोर्ट में बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र महेंद्र रोज की तरह खेत गया था।
कुछ देर बाद सूचना मिली कि खेत पर एक बाइक खड़ी है, पायतन में जूते पड़े हैं और कुंड खुला हुआ है।
कुंड के पास एक खाली बोतल भी पड़ी मिली।
रिपोर्ट के अनुसार, महेंद्र पानी निकालते समय पैर फिसलने से कुंड में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।
इसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
मामले की जांच सब इंस्पेक्टर रतनलाल द्वारा की जा रही है।
गांव में घटना के बाद शोक की लहर है।
