मैणासर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
ताजा मामले में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई।
मैणासर गांव के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, राजियासर मीठा निवासी 40 वर्षीय गिरधारी लाल जाट अपनी बाइक से जा रहे थे।
इसी दौरान मैणासर गांव के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
अस्पताल में तोड़ा दम
टक्कर इतनी भीषण थी कि गिरधारी लाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया।
शव का पंचनामा कर उसे जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है।
फिलहाल थाने में मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश और मामले की जांच में जुटी है।
क्षेत्र में बढ़ते सड़क हादसे चिंता का विषय
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हादसे बढ़ रहे हैं।
प्रशासन से सड़क सुरक्षा उपाय मजबूत करने की मांग उठ रही है।
