Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : विवाहिता से दुष्कर्म प्रयास, मामला दर्ज

,

Churu News : विवाहिता से दुष्कर्म प्रयास, मामला दर्ज

Police investigating attempted assault case in Ratanagarh

पति सहित चार लोगों पर विवाहिता ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी
रतनगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की 30 वर्षीय विवाहिता ने अपने पति व अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विवाहिता ने अपने पिता के साथ थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दी, जिसमें बताया कि 11 फरवरी की रात जब वह कमरे में सो रही थी, तब पति ने दरवाजा खुलवाया। उसके साथ तीन-चार अन्य लोग भी थे।

आरोप है कि सभी ने मिलकर उसके कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर वहां पहुंचे पिता को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए।


पहले भी मारपीट और प्रताड़ना का आरोप

पीड़िता ने रिपोर्ट में उल्लेख किया कि उसकी शादी 7 जुलाई 2022 को हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। दीपावली पर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया था।

बाद में समझाइश के बाद उसे वापस ले जाया गया, लेकिन मारपीट की घटनाएं जारी रहीं। पुलिस द्वारा पाबंद करने के बावजूद आरोपियों ने हरकतें नहीं रोकीं।


धमकी और बंधक बनाकर रखने का आरोप

विवाहिता ने यह भी आरोप लगाया कि घटना की जानकारी देने पर उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी गई।

साथ ही ससुराल पक्ष द्वारा उसे बंधक बनाकर रखने और लगातार प्रताड़ना के कारण उसकी तबीयत बिगड़ने की बात भी रिपोर्ट में कही गई है।


पुलिस जांच शुरू

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की जांच एएसआई सुरेश कुमार द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।