Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / लगातार दूसरे दिन मधुमक्खियों का हमला, बुजुर्ग की मौत, 3 घायल

,

लगातार दूसरे दिन मधुमक्खियों का हमला, बुजुर्ग की मौत, 3 घायल

Bee attack incident in Ratangarh Churu injures villagers and kills elderly

इलाके में दहशत का माहौल

चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र में इन दिनों मधुमक्खियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।

गुरुवार को जहां एक दुल्हन सहित 11 लोग घायल हुए थे, वहीं शुक्रवार को हुए हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।

आधे घंटे तक होता रहा हमला

जानकारी के अनुसार जालेऊ निवासी 70 वर्षीय हनुमानाराम जाट मवेशियों को लेकर खेत जा रहे थे।

इसी दौरान चूरू सड़क मार्ग पर मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। करीब आधे घंटे तक लगातार हमला चलता रहा।

हैरानी की बात यह रही कि इस दौरान कई वाहन वहां से गुजरे, लेकिन कोई भी मधुमक्खियों के डर से मदद के लिए आगे नहीं आया

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना की सूचना प्रशासन को दी गई, जिसके बाद एसडीएम मिथिलेश कुमार के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंची।

108 एम्बुलेंस की सहायता से घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने हनुमानाराम को मृत घोषित कर दिया।

अन्य लोग भी हुए घायल

इसी स्थान पर 60 वर्षीय श्रवणसिंह पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।

वहीं दूसरी घटना नेशनल हाईवे पर लूंछ फांटा के पास हुई, जहां हरीश ढोली (34) और राजकुमार शर्मा (42) पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।

तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

अस्पताल में लगी भीड़, प्रशासन अलर्ट

घटना के बाद जिला अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।