Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : तीन दिन से गिरा पेड़, यातायात प्रभावित

Churu News : तीन दिन से गिरा पेड़, यातायात प्रभावित

Fallen tree blocking traffic on Ratangarh Churu road

चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र में तीन दिन पहले आए तेज अंधड़ के बाद रतनगढ़-चूरू सड़क मार्ग पर एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिसे अब तक नहीं हटाया गया है।

यह पेड़ गांव जालेऊ के पास सड़क पर गिरा हुआ है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है।

सड़क का बड़ा हिस्सा हुआ बाधित

स्थानीय लोगों के अनुसार पेड़ जड़ से इस तरह उखड़ा कि उसने सड़क के करीब 70 से 80 प्रतिशत हिस्से को घेर लिया।

इसके चलते वाहन चालकों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बार-बार लग रहा जाम

सड़क पर पेड़ गिरने के कारण मार्ग पर लगातार जाम की स्थिति बन रही है। खासकर बड़े वाहनों और बसों को निकलने में दिक्कत हो रही है।

अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग और अधिकारी समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

लोगों का कहना है कि कई बार सूचना देने के बावजूद अब तक सड़क से पेड़ नहीं हटाया गया है।

जल्द कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने प्रशासन से जल्द सड़क साफ करवाने और यातायात व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur