चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में दाउदसर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता
हादसे के तुरंत बाद रास्ते से गुजर रहे दो ग्रामीणों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायलों को अपनी गाड़ी से डीबी अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया।
खेत से लौट रहे थे युवक-युवती
घायल रामसरा निवासी 22 वर्षीय विकास ने बताया कि वह दाउदसर निवासी 18 वर्षीय माया के साथ खेत से लौट रहा था।
तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी।
दूसरी बाइक पर सवार थे दो युवक
दूसरी बाइक पर अश्विन (17 वर्ष) और रविंद्र सवार थे, जो नीम नारायण धाम जा रहे थे।
टक्कर में विकास, माया और अश्विन घायल हो गए।
अस्पताल में चल रहा इलाज
फिलहाल तीनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
पुलिस को दी गई सूचना
अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी अस्पताल चौकी को दे दी है।
आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।
