Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / रतनगढ़ जिला अस्पताल में डॉक्टरों का सम्मान, 24 घंटे चलेगी लैब

,

रतनगढ़ जिला अस्पताल में डॉक्टरों का सम्मान, 24 घंटे चलेगी लैब

Churu News (चुरू समाचार) : रतनगढ़ जिला अस्पताल में डॉक्टरों का सम्मान, 24 घंटे चलेगी लैब

रतनगढ़, मंगलवार को रतनगढ़ स्थित जिला अस्पताल सेठ सूरजमल जालान में सनातन सेवा न्यास के सानिध्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल में नवनियुक्त चिकित्सकों एवं प्रशासनिक अधिकारी का सम्मान किया गया।

 इन डॉक्टरों का किया गया सम्मान

सनातन सेवा न्यास के पदाधिकारियों द्वारा

  • डॉ. संजीव कुमार (नवनियुक्त चर्म रोग विशेषज्ञ)

  • डॉ. भानीराम सारण (नवनियुक्त शिशु रोग विशेषज्ञ)

  • सुरेंद्र कुमार (प्रधान चिकित्सा अधिकारी – पीएमओ)

का सम्मान किया गया।

 अस्पताल में मिलेंगी बेहतर जांच सुविधाएं

इस अवसर पर पीएमओ सुरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि

  • रतनगढ़ जिला अस्पताल की लेबोरेटरी अब 24 घंटे संचालित रहेगी

  • अस्पताल में डिजिटल, आधुनिक एवं उन्नत मशीनें उपलब्ध करवाई जा रही हैं

  • इससे मरीजों को तेज, सटीक और बेहतर जांच सेवाएं मिल सकेंगी

उन्होंने कहा कि अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

 कार्यक्रम में रहे उपस्थित

सम्मान समारोह में सनातन सेवा न्यास एवं समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें

पंकज शर्मा, गोविंद खठौड़, उमाशंकर शर्मा, विकास महर्षि, महावीर शर्मा, ओमप्रकाश महर्षि, सुरेश धारु, सुनील पंवार, बजरंगलाल प्रजापत, गणेश जोशी, मामन सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur