Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / जिला अस्पताल में जेबकटी: मरीज के 8,500 रुपए चोरी

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

जिला अस्पताल में जेबकटी: मरीज के 8,500 रुपए चोरी

Churu News (चुरू समाचार) : जिला अस्पताल में जेबकटी: मरीज के 8,500 रुपए चोरी

चूरू जिले के रतनगढ़ शहर स्थित जिला अस्पताल में एक व्यक्ति के साथ जेबकटी की घटना सामने आई है। डॉक्टर को दिखाने आए मरीज की जेब से 8,500 रुपए नकद निकाल लिए गए।

रोगी पर्ची की लाइन में हुआ वारदात

मिली जानकारी के अनुसार, तहसील क्षेत्र के गांव बछरारा निवासी रामनिवास मेघवाल की तबीयत खराब होने पर वह जिला अस्पताल इलाज के लिए आया था।
जब वह रोगी पर्ची कटवाने के लिए लाइन में खड़ा था, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी जेब से रुपए निकाल लिए

आसपास पूछताछ, नहीं मिला कोई सुराग

घटना का पता चलने पर रामनिवास ने मौके पर मौजूद लोगों से तुरंत पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी या सुराग नहीं मिल सका।

पुलिस में दी लिखित शिकायत

पीड़ित ने इस संबंध में रतनगढ़ पुलिस थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल परिसर में लगे CCTV कैमरों की जांच भी की।

CCTV में भी नहीं दिखा आरोपी

पुलिस के अनुसार, फिलहाल सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात चोर का कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला है। मामले की जांच जारी है।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur