Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : रतनगढ़ में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट व प्रताड़ना के लगाए आरोप

Police registering dowry harassment complaint in Ratangarh police station

रतनगढ़। शहर पुलिस थाने में शनिवार को दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने न्यायालय से प्राप्त इस्तगाशे के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी के बाद शुरू हुई दहेज की मांग

पुलिस के अनुसार अंजू मेघवाल निवासी हाल गुंसाईसर, तहसील रतनगढ़ ने रिपोर्ट दी कि उसकी शादी 9 अप्रैल 2023 को गांव गिड़गिचिया, तहसील सरदारशहर निवासी हंसराज के साथ हुई थी।

विवाहिता ने आरोप लगाया कि शादी में उसके पिता ने अपनी क्षमता से अधिक दहेज दिया था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष लगातार एक लाख रुपए और बाइक की मांग करता रहा।

पति और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप

रिपोर्ट में विवाहिता ने आरोप लगाया कि मांग पूरी नहीं होने पर पति हंसराज, ससुर लालाराम और सास मैना देवी उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे।

उसने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने उसके साथ मारपीट की और 19 अक्टूबर 2025 को उसे घर से निकाल दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने न्यायालय से प्राप्त परिवाद के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur