Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना मन की बात का 134वां एपिसोड

,

Churu News : भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना मन की बात का 134वां एपिसोड

BJP workers listening to Mann Ki Baat in Ratangarh

रतनगढ़ पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का प्रसारण शहर के वार्ड संख्या 31 में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ सुना।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और वार्डवासी मौजूद रहे।

‘मन की बात’ राष्ट्र निर्माण का प्रेरक मंच : अभिनेश महर्षि

इस अवसर पर पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को सकारात्मक सोच, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने वाला सशक्त मंच है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर में हो रहे नवाचारों, सामाजिक सरोकारों, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और युवाओं की उपलब्धियों को सामने लाकर लोगों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करते हैं।

समाज को जागरूक करने में अहम भूमिका

महर्षि ने कहा कि कार्यक्रम में दिए जाने वाले संदेश समाज को जागरूक, जिम्मेदार और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का कार्य करते हैं।

उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे मन की बात से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित और समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

विभिन्न बूथों पर भी हुआ प्रसारण

जानकारी के अनुसार रतनगढ़ शहर मंडल के विभिन्न बूथों पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए विचारों और प्रेरक प्रसंगों पर चर्चा भी की।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर रतनगढ़ विधानसभा संयोजक अर्जुन सिंह फ्रांसा, जिला प्रवक्ता ओम महर्षि, शहर मंडल उपाध्यक्ष निरंजन रुन्थला, लक्ष्मीनारायण चंगोईवाल, गिरधारी बाजोरिया, महावीर खेतान, पवन सराफ, बालकृष्ण पौद्दार, महावीर रामगड़िया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

महिलाओं और युवाओं की भी कार्यक्रम में उल्लेखनीय भागीदारी रही।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur