स्थानीय सांगासर में लाखा परिवार के राजूराम कुल्हरी ने अपनी पुत्री सुमित्रा की शादी के मौके पर घोड़ी पर बैठाकर उसकी बिंदोरी निकालकर बेटा-बेटी के भेद को मिटाने तथा बेटों के बराबर बेेटियों को भी तवज्जों देेने का संदेश दिया। परिवार के सुरेन्द्र गोदारा व बृजमोहन ने बताया कि सुमित्रा की बिंदोरी निकाल कर आमजन को बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं का संदेश दिया गया। बिंदोरी का गांव में जगह-जगह स्वागत भी किया गया तथा लाखा परिवार के द्वारा शुरू की गई इस पहल की सभी ने प्रशंसा की। गौरतलब है कि गांव सांगासर की पहचान क्षेत्र में एक जागरूक गांव के तौर पर है। गांव में शराबबंदी पिछले 2 साल से लागू है वहीं मृत्यु भोज को लेकर भी युवाओं द्वारा सहमति बनाई जा रही है। इसके साथ ही गांव में बेटियां शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी अव्वल है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / रतनगढ़ में बेटी को घोड़ी पर बैठाकर निकाली बिंदोरी
रतनगढ़ में बेटी को घोड़ी पर बैठाकर निकाली बिंदोरी



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।