रतनगढ़[नवरतन प्रजापत ] स्थानीय वार्ड नं. 5 में एकल नारी शक्ति संगठन की बैठक शुक्रवार को मंजूदेवी बारवाल के सानिध्य में आयोजित हुई। बैठक में एकल नारी शक्ति संगठन की सचिव मुकेश जोशी का बारवाल ने शॉल व माला पहनाकर स्वागत किया। जोशी ने कहा कि तलाकशुदा व विधवा महिलाओं को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। बारवाल ने कहा कि इस संगठन के उद्देश्यों से मैं सहमत हूं और इसमें ऐसी महिलाओं को अधिकाधिक जोड़ा जा रहा है। बैठक में रेखा प्रजापत, भगवानी ढोली,चंदा सोनी, कमला सोनी, रूपादेवी, नेहा शर्मा, सुनिता शर्मा, जमनादेवी, लक्ष्मी, संतोष कंवर, मंजू कंवर, संतोष सैन, बबीता मारोठिया, सुमन भोजक, पिंकी भोजक सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / रतनगढ़ में एकल नारी शक्ति संगठन की बैठक आयोजित
रतनगढ़ में एकल नारी शक्ति संगठन की बैठक आयोजित



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।