रतनगढ़[ नवरतन प्रजापत ] स्थानीय प्रजापति भवन के सभागार में प्रजापति समाज की वृहद बैठक आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए समाज के गणमान्य लोगों ने कहा कि हमारे समाज के लोगाों को राजनैतिक नेतृत्व करने का अवसर मिलता है तो अवसर छोडऩा नहीं चाहिए। किसी भी पार्टी की टिकट चुनाव में समाज के व्यक्ति को मिलती है तो समाज की जाजम पर सबको एक होकर उसे चुनाव लड़ाना चाहिए। पालिका के प्रतिपक्ष के नेता राजेन्द्र बबेरवाल ने कहा कि वे कांग्रेस से रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए टिकट की मांग रखेंगे। बैठक को रामावतार मारोठिया बीदासर, पुटिया राजा चाड़वास, नन्दकिशोर छापोला बीदासर, ओमप्रकाश सीमार, रमेश कुमावत आदि ने सम्बोधित किया। बैठक में जनता दल यूनाइटेड युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सुनील मारोठिया व युवा जिलाध्यक्ष संतोष बबेरवाल, गुरूदत्त खटोड़, मोटाराम प्रजापत, महेश सीमार, हनुमान बारवाल के अलावा राजलदेसर, बीदासर, चाड़वास, सूरत, पडि़हारा, नूंवा, भोजासर, हुडेरा, गुंसाईसर, हरदेसर, कुम्हारों की ढ़ाणी आदि से सैंकड़ों लोग उपस्थित थे। संचालन गोविन्द बबेरवाल ने किया।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / रतनगढ़ में प्रजापति समाज की बैठक सम्पन्न
रतनगढ़ में प्रजापति समाज की बैठक सम्पन्न



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।