Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / रतनगढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई

रतनगढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई

पीसीसी सदस्य रमेशचंद्र इंदौरिया के नेतृत्व में स्वर्गीय गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते कांग्रेस जन। रतनगढ़[नवरतन प्रजापत ] पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रमेशचंद्र इंदौरिया ने कहा कि स्वर्गीय गांधी सूचना प्रौद्योगिकी के जनक थे। उन्होंने ने देश मे नई क्रांति का संचार किया था। इंदौरिया ने कहा कि गांधी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम को पीसीसी सदस्य कल्याण सिंह शेखावत, वरिष्ठ नेता हरि प्रकाश इंदौरिया, अरविंद चाकलान, अजय बंसिया, पंडित महेश चंद्र पुरोहित, रतन लाल मेघवाल, महावीर सिंह राठौड़, बनवारीलाल महर्षि व अनिल पारीक ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर इंद्राज खिचड, राजकुमार सारस्वत, मुख्त्यार अहमद, रामवीर राईका, सुशीलगौड़, रमेश कुमावत, कुंज बिहारी सिंवाल, पवन गुर्जर व गीगराज लुहार सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur