स्वरूप राजपूत छात्रावास में तहसील के गांव भींचरी के 31 वर्षीय सपूत किशनसिंह राठौड़़ जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गत 15 दिसम्बर को आतंकियों से मुकाबला करते वीरगति को प्राप्त हो गये थे। उपखण्ड के लाडले के सम्मान में श्री स्वरूप राजपूत छात्रावास में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहीद की फोटो के समक्ष सर्व समाज के लोगों ने पुष्प अर्पित किये और 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि व श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने शहीद किशनसिंह राठौड़ के परिवार के एक सदस्य को सरकार द्वारा सरकारी नौकरी दी जाए, वह शहीद के परिवार को आर्थिक सरकारी सहायता दी जाए व शहीद को मरणोपरांत परमवीरचक्र से सम्मानित किया जाए। श्रद्धांजलि बैठक में क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष करणीसिंह राजियासर, पूर्व प्रधान अर्जुनसिंह फ्रांसा, रामराज्य सरकार अध्यक्ष महेन्द्रसिंह गोलसर, देवीसिंह पडि़हार, मेजरसिंह भोजसर सहित सर्व समाज के दर्जनों लोगों ने बैठक में उपस्थित होकर शहीद को अपनी भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / रतनगढ़ में शहीद किशनसिंह राठौड़ को दी श्रद्धांजलि
रतनगढ़ में शहीद किशनसिंह राठौड़ को दी श्रद्धांजलि



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।