Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / रतनगढ़ में सोशल मिडिया पर स्व. वाजपेयी पर आपतिजनक टिप्पणी पर जताया विरोध

रतनगढ़ में सोशल मिडिया पर स्व. वाजपेयी पर आपतिजनक टिप्पणी पर जताया विरोध

रतनगढ़[नवरतन प्रजापत ] भारत रत्न से सम्मानित देश के अनमोल रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद उपखंड के किसी सिरफरे असामाजिक तत्व द्वारा वाजपेयी के सम्मान में असंसदीय टिप्पणी करने पर अखिल भारत युवा मोर्चा की रतनगढ़ ईकाई द्वारा प्रदेश महासचिव रामचन्द्र प्रजापत के नेतृत्व में रतनगढ़ थानाधिकारी को एक ज्ञापन देकर बबलू खान, अब्दुल रहमान खान, अलीम अहमद व धार्मिक नाम से बनी फेसबुक आईडी अल्लाह का बंदा संचालित करने वाले इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही कर शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। दिये ज्ञापन में लिखा कि अगर शीघ्र ही इस पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई तो मोर्चा को मजबूरन उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन में हस्ताक्षर करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद प्रजापत, नन्दकिशोर कंदोई, रामाकांत लाटा, आर.के. शर्मा, विनोदकुमार, प्रदीपसिंह जालेऊ, रिछपाल प्रजापत, महेश शर्मा, प्रेमचन्द चौधरी, ललित स्वामी, अमन स्वामी, सुरेन्द्र सैनी, सुनीता सुथार, गजेन्द्रसिंह जालेऊ, महेन्द्रसिंह आदि के थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur