Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News : हाईवे पर 36 लाख का डोडापोस्त जब्त, तस्कर फरार

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
,

Video News : हाईवे पर 36 लाख का डोडापोस्त जब्त, तस्कर फरार

Churu News (चुरू समाचार) : Video News : हाईवे पर 36 लाख का डोडापोस्त जब्त, तस्कर फरार

YouTube video
चूरू जिले के रतनगढ़ में मेगा हाईवे पर गुरुवार तड़के पुलिस ने गश्त के दौरान डोडापोस्त की बड़ी खेप जब्त की है। पुलिस को एक कार से 2 क्विंटल 41 किलो 400 ग्राम डोडापोस्त मिला है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 36 लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस को देखकर कार ने लिया यू-टर्न

सीआई गौरव खिड़िया ने बताया कि प्रशिक्षु डीवाईएसपी स्वाति और सब इंस्पेक्टर रतनलाल मय जाप्ता मालासर टोल के पास मेगा हाईवे पर गश्त कर रहे थे।
इसी दौरान शहर की ओर से आ रही एक कार के चालक ने पुलिस को देखकर अचानक यू-टर्न लिया और वापस शहर की ओर भागने लगा।

25 किलोमीटर तक चला पीछा

शक होने पर पुलिस ने कार का पीछा किया। करीब 25 किलोमीटर तक चले इस पीछा अभियान के बाद कार घुमान्दा रोड पर आदर्श विद्या मंदिर के पास क्षतिग्रस्त हालत में मिली।

अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुआ तस्कर

कार चालक अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें 14 कट्टों में भरा डोडापोस्त बरामद हुआ।

पांच अलग-अलग नंबर प्लेट भी बरामद

पुलिस को कार से अलग-अलग नंबरों की 5 नंबर प्लेटें भी मिली हैं, जिससे यह साफ है कि तस्करी को छिपाने के लिए वाहन का इस्तेमाल योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा था।

NDPS एक्ट में मामला दर्ज

पुलिस ने डोडापोस्त, कार और नंबर प्लेटों को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
फरार आरोपी की तलाश और नशा तस्करी नेटवर्क को लेकर जांच जारी है।

शेखावाटी लाइव के लिए रतनगढ़ से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur