Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News: रतनगढ़ में पैंथर पकड़ा, वन विभाग ने जयपुर भेजा

,

Churu News: रतनगढ़ में पैंथर पकड़ा, वन विभाग ने जयपुर भेजा

Churu News (चुरू समाचार) : Churu News: रतनगढ़ में पैंथर पकड़ा, वन विभाग ने जयपुर भेजा

रतनगढ़ (चूरू)। पिछले कई दिनों से पैंथर की दहशत झेल रहे ग्रामीणों को मंगलवार को बड़ी राहत मिली। वन विभाग की टीम ने सुबह से शुरू किए गए सर्च ऑपरेशन के बाद शाम को पैंथर को पकड़ने में सफलता हासिल की।

सरदारशहर से फतेहपुर तक फैली थी सूचना

जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से सरदारशहर, रतनगढ़ और फतेहपुर की रोही में पैंथर देखे जाने की सूचनाएं मिल रही थीं।
इन दिनों फसलों की बुवाई होने और रात में बिजली आने के कारण किसान रात के समय खेतों में सिंचाई करते हैं, जिससे पैंथर के हमले का खतरा बना हुआ था।

फतेहपुर से रतनगढ़ सीमा में किया प्रवेश

पिछले दो-तीन दिनों से फतेहपुर क्षेत्र में पैंथर के फुटप्रिंट दिखाई दे रहे थे। मंगलवार को पैंथर ने रतनगढ़ की सीमा में प्रवेश कर लिया, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई।

संयुक्त टीम ने चलाया सर्च अभियान

सूचना पर वनपाल विक्रम सिंह के नेतृत्व में इंद्र सिंह और अफजाल खान की टीम ने गांव मोलीसर और रतनसरा की रोही में सर्च अभियान शुरू किया।
इसी दौरान चूरू से रेंजर पवन कुमार के नेतृत्व में टीम पहुंची, वहीं जयपुर से ट्रेंकुलाइजर टीम भी आवश्यक संसाधनों के साथ मौके पर पहुंची।

एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सफलता

गांव मोलीसर निवासी प्रभुराम के खेत में पैंथर दिखाई दिया।
करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने पैंथर को बेहोश कर अपने कब्जे में लिया

ग्रामीणों और बावरी समाज का सहयोग

इस पूरे ऑपरेशन के दौरान बावरियों और ग्रामीणों ने भी वन विभाग का भरपूर सहयोग किया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

पिंजरे में डालकर जयपुर भेजा

बेहोश होने के बाद पैंथर को पिंजरे में सुरक्षित रखकर जयपुर भेज दिया गया है, जहां विशेषज्ञों द्वारा उसका उपचार और आगे की निगरानी की जाएगी।