Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाते पांच लोग गिरफ्तार

रतनगढ़ (सुभाष प्रजापत) रतनगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्रिकेट मैच पर सट्टा करवाते पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास नकदी, मोबाइल सहित अन्य सामान भी जप्त किया गया है। सब इंस्पेक्टर गोपीराम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अंजनी माता मंदिर रोड़ स्थित एक मकान में दबिश दी, जहां पर श्रीडूंगरगढ़ का दिलीप मोदी, भानुप्रकाश वर्मा, रामानंद मूंदड़ा, विक्की नाई, प्रवीण वर्मा इंग्लैंड व साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे वन डे मैच पर सट्टा करवा रहे थे जिस पर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 18 हजार 800 रुपए नकदी, लेपटॉप, आठ मोबाइल, दो वॉइस रिकॉर्डिंग मशीन, सट्टा करवाने की मशीन तथा उससे जुड़े 17 मोबाइल सहित अन्य सामान जप्त किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों को भी पकड़ा जा सके।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur