Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News : निजी स्कूल में काली करतूत! स्कूल का अध्यापक जो खुद को स्कूल के प्रधानाचार्य का बताता है बेटा

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
,

Video News : निजी स्कूल में काली करतूत! स्कूल का अध्यापक जो खुद को स्कूल के प्रधानाचार्य का बताता है बेटा

Churu News (चुरू समाचार) : Video News : निजी स्कूल में काली करतूत! स्कूल का अध्यापक जो खुद को स्कूल के प्रधानाचार्य का बताता है बेटा

YouTube video
रतनगढ़ (सुभाष प्रजापत)। शहर की एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक पर नाबालिग छात्राओं के साथ गंभीर आपराधिक कृत्य करने का आरोप सामने आया है। मामले को लेकर शनिवार को रतनगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

7 और 8 साल की छात्राओं से जुड़ा आरोप

पुलिस के अनुसार, शहर निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति ने रिपोर्ट दी है कि उसकी पुत्री की बेटी और एक अन्य बालिका, जिनकी उम्र सात व आठ वर्ष है, एक निजी स्कूल में अध्ययनरत हैं।
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि स्कूल का एक अध्यापक, जो स्वयं को प्रधानाचार्य का बेटा बताता है, ने बच्चियों को आपत्तिजनक वीडियो दिखाए और उनके साथ गंदी बातें कीं।

परिजनों ने जताया विरोध तो दी धमकी

जब छात्राओं ने यह पूरी घटना अपने परिजनों को बताई और आरोपी से उलाहना दिया गया, तो आरोपी ने कथित रूप से ऊंची आवाज में बात करते हुए धमकी दी।

पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
मामले की जांच सीआई गौरव खिड़िया को सौंपी गई है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की गहन जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur