Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : होली के बाद सड़क हादसा, युवक की मौत

,

Churu News : होली के बाद सड़क हादसा, युवक की मौत

Car overturned on mega highway in Ratanagarh

होली खेलकर गांव लौट रहे युवक की कार अनियंत्रित होकर पलटी
रतनगढ़ शहर में होली खेलकर अपने गांव लौट रहे 35 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, शहर में ‘बॉम्बे मोबाइल’ नाम से दुकान संचालित करने वाले रणधीरसर निवासी दिनेश राजपुरोहित (35) मंगलवार को अपनी कार से गांव जा रहे थे।

मेगा हाईवे पर रणधीरसर फाटक के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पलटी खा गई।


अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे में दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई।

शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।