Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : दो सड़क हादसे, 3 घायल; 2 हायर सेंटर रेफर

,

Churu News : दो सड़क हादसे, 3 घायल; 2 हायर सेंटर रेफर

Damaged pickup and container after road accident in Ratangarh

जयपुर पुलिया और मेगा हाईवे पर हादसे, सड़क पर लगा जाम

चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए।

घायलों में से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।


जयपुर पुलिया के पास पिकअप और कंटेनर में टक्कर

पहला हादसा जयपुर पुलिया के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने हुआ।

यहां जयपुर के विराटनगर से हरी मिर्च लेकर सूरतगढ़ जा रही पिकअप की सामने से आ रहे कंटेनर से जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इस हादसे में पिकअप चालक इंद्राज गुर्जर (32), निवासी देवली कोटपूतली और कंटेनर चालक दिनेश सिंह घायल हो गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत जालान अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने इंद्राज गुर्जर की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि दिनेश सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।


मेगा हाईवे पर कार और कंटेनर की भिड़ंत

दूसरा हादसा मेगा हाईवे पर पड़िहारा के पास एक ईंट भट्टे के नजदीक हुआ।

यहां कार और कंटेनर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई।

इस दुर्घटना में राणासर निवासी कार चालक भागीरथ जाट (32) गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे भी जालान अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।


हादसे के बाद सड़क पर लगा जाम

दोनों दुर्घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

हादसों के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में टोलकर्मियों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर किनारे किया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।