Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / रतनगढ़ सैनी समाज के चुनाव 10 सितंबर को

रतनगढ़ सैनी समाज के चुनाव 10 सितंबर को

चुनाव व आगामी कार्यक्रमों को लेकर सैनी समाज की आवश्यक बैठक आयोजित

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] श्री हनुमान पार्क के पास स्थित सैनी समाज अतिथि भवन में रतनगढ़ सैनी समाज के चुनाव 2023 व सैनी समाज के आगामी कार्यक्रमों को लेकर सैनी समाज की आवश्यक बैठक समाज संरक्षक ओमप्रकाश टाक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। यह जानकारी देते हुए सैनी समाज कर्मचारी व अधिकारी सेवा संस्थान के अध्यक्ष नन्दकिशोर गढवाल ने बताया कि बैठक में अनेक बिंदुओं पर विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से निर्णय किया गया। रतनगढ़ सैनी समाज के निवृतमान अध्यक्ष महेश कुमार सैनी का निर्धारित कार्यकाल समाप्त होने के कारण नवीन अध्यक्ष तथा नवयुवक मंडल के अध्यक्ष का चुनाव आगामी 10 सितंबर 2023 रविवार प्रातः 10:00 करवाया जाएगा। महामंत्री मोहनलाल राकसिया ने बताया कि चुनाव तथा सैनी समाज के तत्वावधान में होने वाले आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा के लिए समाज बंधुओं से राय मशविरा किया गया। बैठक में सैनी समाज संरक्षक मदनलाल कम्मा, ओमप्रकाश टाक नन्दकिशोर गढवाल, पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर खडोलिया व अशोक वर्मा को पांच सदस्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए। इस अवसर पर निवृतमान अध्यक्ष महेश कुमार सैनी, विनोद कुमार सुईवाल, गीरधारी लाल राकसिया, ओमप्रकाश गौड़, तिलोक कम्मा, सत्यनारायण गौड़, विनोद गौड़, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष शिवम सुईवाल, रवि गौड़ आदि सहित सैनी समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur