Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / रतनगढ़ में विहंगम योग संत समाज की भव्य स्वर्वेद शोभायात्रा का आयोजन

रतनगढ़ में विहंगम योग संत समाज की भव्य स्वर्वेद शोभायात्रा का आयोजन

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] विहंगम योग संत समाज के तत्वावधान में महर्षि सदाफल देव जी महाराज की शोभा यात्रा शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत आज बुधवार को स्वर्वेद शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा का मुख्य बाजारों में अनेक जगह स्वागत किया। अशोक स्तंभ से शुरू हुई शोभायात्रा मुख्य घंटाघर बाजारों में होती हुई घाटा मेहंदीपुर बालाजी मंदिर होते हुए मंगल भवन पहुंची। शोभा यात्रा में अनेकों महिलाएं सिर पर स्वर्वेद ग्रंथ लिए सदगुरुदेव भगवान के जयकारे लगा रही थी।विहंगम योग के नगर प्रमुख दिनेश चोटिया ने बताया कि यात्रा पूरे भारतवर्ष में एक दिन एक साथ एक समय पर प्रतिवर्ष निकाली जाती है। विहंगम योग के उपदेष्टा जगदीश प्रसाद चोटिया ने बताया कि महर्षि सदाफलजी महाराज की 17 वर्ष कि कठोर साधना के द्वारा समाधि अवस्था में स्वर्वेद ग्रंथ की रचना की थी, जिसका विशाल भव्य मंदिर बनारस में बना है। उसमें स्थित सभागार में एक साथ बीस हजार लोग प्रार्थना कर सकते हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, सत्यप्रकाश चोटिया, मुरारीलाल चोटिया, सत्यनारायण सेवदा, मुकुल, अमित चोटिया, मनोज जोशी, नन्द किशोर माठोलिया, शंकरलाल सेवदा,
विनोद बोचीवाल, अमीत जोशी, देवकीनंदन सेवदा, अनील चोटिया, गणपत राय पिपलवा, रमादेवी शर्मा, शारदा शर्मा, पूजा, रचना देवी , बिमला देवी, प्रिया शर्मा, स्वाति शर्मा, चेतना शर्मा आदि मातृशक्ति उपस्थित थे।शोभा यात्रा का समापन मंगल भवन में पूजा-अर्चना के साथ किर्तन व सत्संग के स्थानीय मंगल भवन में हुआ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur