Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : विराट हिन्दू सम्मेलन: कलश यात्रा के साथ एकता का संदेश

,

Churu News : विराट हिन्दू सम्मेलन: कलश यात्रा के साथ एकता का संदेश

Churu News (चुरू समाचार) : Churu News : विराट हिन्दू सम्मेलन: कलश यात्रा के साथ एकता का संदेश

रतनगढ़ में सर्व हिन्दू समाज के तत्वावधान में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन की शुरुआत राधाकृष्ण मंदिर से निकाली गई विशाल कलश यात्रा से हुई, जिसमें सैकड़ों मातृ शक्तियों ने सिर पर कलश धारण कर बैंड-बाजों के साथ आयोजन स्थल तक शोभायात्रा निकाली।

 संतों का सान्निध्य, देशभक्ति का वातावरण

यह सम्मेलन बुधगिरी मढ़ी के महंत दिनेश गिरी महाराज एवं विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमितोष पारीक के सान्निध्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य हिन्दू समाज में समरसता, एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव को सुदृढ़ करना तथा जातिगत भेदभाव त्यागकर एकता के सूत्र में बंधना रहा।

देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रकाश सोनी के भजनों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

 दिनेश गिरी महाराज का ओजस्वी उद्बोधन

सम्मेलन को संबोधित करते हुए महंत दिनेश गिरी महाराज ने कहा

हिन्दू समाज को जाति-पांति से ऊपर उठकर हिन्दुत्व को अपनाना होगा। गौ-आधारित जीवनशैली ही भारत की मूल शक्ति रही है।

उन्होंने गौ-वध पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग करते हुए कहा कि रासायनिक कृषि और गौवंश की उपेक्षा से समाज गंभीर बीमारियों की ओर बढ़ा है। उन्होंने सरकार से गौ संरक्षण के ठोस कदम उठाने का आह्वान किया।

 अमितोष पारीक का सामाजिक संदेश

विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमितोष पारीक ने

  • पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण

  • प्लास्टिक के दुरुपयोग से बचने

  • स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग

पर जोर दिया।

उन्होंने कहा

“हिन्दुत्व के रहते ही भारत में सर्वधर्म समभाव जीवित रह सकता है।”

साथ ही उन्होंने परिवारिक संवाद, संयुक्त परिवार व्यवस्था और सामाजिक जागरूकता को लव जिहाद व लैंड जिहाद जैसी समस्याओं का समाधान बताया।

 मंचासीन अतिथि

सम्मेलन की अध्यक्षता आयोजन समिति अध्यक्ष सांवरमल तोषावड़ ने की।
मंच पर संत एवं गणमान्य नागरिकों में—

परमेश्वर गिरी महाराज, गिरधारी लाल कड़ेल, अंबिका प्रसाद हरित, केशरदेव भाटी, सीताराम जांगिड़, महावीर पंसारी, राजकुमार महर्षि, पीरूमल भोभरिया, वैद्य लक्ष्मीनारायण शर्मा, गोपाल पुजारी, सुगनाराम कालेर, श्रवण मीणा, हनुमान प्रसाद प्रजापत, मनोज जोशी, बनवारी घाघसाण सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे।

 प्रसाद वितरण व सम्मान

आयोजन के समापन पर दास बालाजी का भोजन प्रसाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया।
इस अवसर पर दास बालाजी भाग्यशाली भक्त योजना के अंतर्गत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार स्वरूप ट्रॉफियां प्रदान की गईं।

 स्वागत व संचालन

गणेश बस्ती के निवासियों द्वारा आगंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन त्रिविक्रम अपूर्वा ने किया।
आयोजन समिति के सचिव उदयप्रकाश दायमा एवं अध्यक्ष सांवरमल तोषावड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur