रतनगढ़। नगरपालिका मंडल के वार्ड संख्या 28 में लंबे समय से चल रही कम-ज्यादा वोल्टेज की समस्या से वार्डवासी परेशान हैं। लगातार हो रहे वोल्टेज उतार-चढ़ाव के कारण लोगों के घरेलू बिजली उपकरण खराब हो रहे हैं।
इस समस्या से नाराज लोगों ने बिजली विभाग से जल्द समाधान की मांग की है।
टीवी, फ्रिज और कूलर हो रहे खराब
वार्डवासियों का कहना है कि आए दिन वोल्टेज में अचानक बदलाव होने से टीवी, फ्रिज, पंखे, कूलर और आरओ जैसे महंगे उपकरण जल रहे हैं।
इसके कारण लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ रही है।
“बार-बार उपकरण खराब होने से आमजन परेशान हो चुके हैं।” वार्डवासी
नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग
वार्ड के निवर्तमान पार्षद नंदकिशोर भार्गव ने इस मामले को लेकर जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जो.वि.वि.नि.लि.) के अधिशाषी अभियंता को पत्र सौंपा है।
उन्होंने मांग की कि समस्या के स्थाई समाधान के लिए वार्ड में कम से कम दो नए 300 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए जाएं।
750 मीटर केबल बदलने की भी मांग
नंदकिशोर भार्गव ने बताया कि 21 अप्रैल 2026 को भी विभाग को पत्र भेजकर करीब 750 मीटर जर्जर विद्युत केबल बदलने की मांग की गई थी।
लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
आंदोलन की चेतावनी
वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द नए ट्रांसफार्मर नहीं लगाए गए और खराब केबल नहीं बदली गई तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
लोगों ने बिजली विभाग से तुरंत कार्रवाई कर राहत देने की मांग की है।





