Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / पेयजल समस्या खत्म: गोरिसरियो ढाणी में ट्यूबवेल शुरू

पेयजल समस्या खत्म: गोरिसरियो ढाणी में ट्यूबवेल शुरू

दो महीने में पूरा हुआ काम, मोहल्लेवासियों ने पूजा कर जताई खुशी

New tubewell brings water relief to Gorisario Dhani Ratangarh residents

चूरू जिले के रतनगढ़ शहर की गोरिसरियो की ढाणी में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ था।
मोहल्लेवासी पानी की समस्या से काफी परेशान थे।

ट्यूबवेल बनने से मिली राहत

अब इस समस्या का समाधान हो गया है।
यहां ट्यूबवेल निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है।

जनप्रतिनिधि के प्रयास से हुआ कार्य

भाजपा शहर मंडल उपाध्यक्ष सरिता प्रजापत ने बताया कि करीब दो महीने पहले यह समस्या पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि के सामने रखी गई थी।

उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को ट्यूबवेल निर्माण के निर्देश दिए, जिसके बाद अब काम पूरा हो गया।

मोहल्लेवासियों ने जताई खुशी

ट्यूबवेल शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने पूजा-अर्चना कर खुशी जाहिर की
लोगों ने पूर्व विधायक का आभार भी व्यक्त किया।

फोन पर दी शुभकामनाएं

पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने दूरभाष पर मोहल्लेवासियों से बातचीत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

हमेशा क्षेत्र की सेवा के लिए तत्पर हूं और आगे भी जनसमस्याओं के समाधान के लिए कार्य करता रहूंगा,

कई लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर मोहल्ले के कई लोग मौजूद रहे और इस पहल की सराहना की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur