Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : डिप्रेशन में आकर 25 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

Churu News : डिप्रेशन में आकर 25 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

Churu News (चुरू समाचार) : Churu News : डिप्रेशन में आकर 25 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

रतनगढ़ में डिप्रेशन में आया 25 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना को लेकर मृतक के बड़े भाई ने पुलिस में रिपोर्ट दी है, जिस पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लाश का पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दी है।

पुलिस ने बताया कि रतनगढ़ के वार्ड संख्या 42 स्थित गणेश धोरा निवासी 35 वर्षीय राकेश भार्गव ने रिपोर्ट दी कि उसका 25 वर्षीय छोटा भाई आकाश कलर पुटी का काम करता था तथा अविवाहिता था।

वह पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में था, जिसने बीती रात कमरे में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लाश पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दी। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर रतनलाल कर रहे हैं।

जरूरी सूचना (मानसिक स्वास्थ्य सहायता)

यदि आप या आपके आसपास कोई व्यक्ति मानसिक तनाव, अवसाद या निराशा महसूस कर रहा है,
तो मदद उपलब्ध है

  • किरण मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन: 1800-599-0019 (24×7, भारत सरकार)

  • नजदीकी परिजन, मित्र या स्वास्थ्य विशेषज्ञ से तुरंत संपर्क करें।

आप अकेले नहीं हैं—मदद लेना ताकत की निशानी है।