Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / रतननगर के हेमन्त गुडेसरिया का नीट में चयन

,

रतननगर के हेमन्त गुडेसरिया का नीट में चयन

चूरू, निकटवर्ती कस्बे रतननगर के हेमन्त गुडेसरिया के नीट में चयन होने पर परिवारजनों, अध्यापकों एवं शुभचिन्तकों में खुशी की लहर है। गौरतलब है कि हेमन्त ने नीट की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में पूरे देश में 18964 वीं एवं एससी वर्ग में 395 वीं रैंक हासिल कर जिले का मान बढाया है। हेमन्त के पिता ओमप्रकाश गुडेसरिया पशुपालन विभाग, चूरू में उपनिदेशक के पद पर एवं माता गोदावरी देवी गृहिणी है। हेमन्त ने अपनी सफलता का श्रेय माता -पिता, गुरुजनों को दिया है। इस अवसर पर हेमन्त ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत व लगन से ही सफलता सम्भव है। इस अवसर पर हेमन्त के चाचा प्रोफेसर दीनदयाल गुडेसरिया, वरिष्ठ अध्यापक श्याम सुंदर, नाना डॉ. प्रभू दयाल बरवड़ सहित समस्त परिवार सदस्यों व गुरूजनों ने खुशी जाहिर की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur