Archive notice This article was published on 24 January 2026 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

चूरू, जिले में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए सांसद राहुल कस्वां ने शनिवार सुबह डिस्ट्रिक्ट इलेक्ट्रिसिटी कमेटी (DEC) की बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में RDSS योजना के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

133 करोड़ रुपए के कार्य पूरे

बैठक में जानकारी दी गई कि चूरू जिले में RDSS योजना के अंतर्गत अब तक 133 करोड़ रुपए के कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं।

7 नए GSS का निर्माण पूरा

जिले में 7 नए ग्रिड सब-स्टेशन (GSS) का निर्माण पूरा हो चुका है, जिनमें

फीडर विभाजन कार्य की प्रगति

RDSS योजना के तहत

47 हजार ढ़ाणियों में विद्युतीकरण का लक्ष्य

सांसद कस्वां ने बताया कि चूरू संसदीय क्षेत्र की लगभग 47,000 ढ़ाणियों में विद्युतीकरण होना है।
अब तक करीब 38,000 ढ़ाणियों का सर्वे पूरा हो चुका है।
उन्होंने अधिकारियों को धरातल पर कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।

14 नए GSS की आवश्यकता

सांसद ने कहा कि जिले में 14 नए GSS की और आवश्यकता है।
उन्होंने इनके प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजने के निर्देश दिए।

4 हजार से अधिक नई ढ़ाणियों की सूची सौंपी

RDSS के तहत 2023 से पहले के सर्वे में शामिल ढ़ाणियों के अलावा, अब भी कई ढ़ाणियां विद्युतीकरण से वंचित हैं।
ऐसी 4,000 से अधिक ढ़ाणियों की सूची सांसद कस्वां ने जिला कलेक्टर और विभागीय अधिकारियों को सौंपी।
यह सूची 09 जनवरी को JVVNL के एमडी को भी दी जा चुकी है।

252 करोड़ से फीडर पृथक्कीकरण

RDSS योजना के अंतर्गत

इससे घरेलू और कृषि लाइनों को अलग किया जाएगा।
सर्वे पूर्ण होने के बाद सांसद ने कार्य तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए ताकि घरेलू उपभोक्ताओं और किसानों को सीधा लाभ मिले।

नई ढ़ाणियों के आवेदन करें

मीडिया से बातचीत में सांसद राहुल कस्वां ने कहा

जो ढ़ाणियां 47 हजार की सूची में शामिल नहीं हैं, वे 5 या उससे अधिक घरों के समूह में आवेदन सांसद कार्यालय, स्थानीय AEN कार्यालय या अपने विधायक के यहां जमा कराएं।

उन्होंने दोहराया कि
“ढ़ाणियों तक बिजली पहुंचाने के साथ-साथ जिले के विद्युत इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

कलेक्टर व अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में जिला कलेक्टर सहित बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।