Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / रीट भर्ती 2016 प्रकरण

,

रीट भर्ती 2016 प्रकरण

अंग्रेजी विषय की वेटिंग लिस्ट की मांग ने पकड़ा जोर

सोशल मीडिया पर चार घंटे में एक लाख से ज्यादा ट्वीट्स

आरएलपी युवा विंग खुल कर आई बेरोजगारों के साथ

चूरू, लॉकडाउन के चलते बेरोजगार घरों में रहने को मजबूर जरूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी मांगो को लेकर लामबंद हो रहें हैं और ट्विटर के माध्यम से अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने का प्रयास कर रहें हैं | रीट भर्ती 2016 (अंग्रेजी) की प्रथम वेटिंग सूची जारी करवाने को लेकर आज मंगलवार को प्रदेश के बेरोजगारों व आरएलपी युवा विंग में जबरदस्त ट्विटर अभियान चलाया | देखते ही देखते चार घंटे में सीएम अशोक गहलोत व शिक्षा मंत्री को ट्रोल करके रिकॉर्ड सवा लाख ट्वीटस किये गए। बेरोजगारों की मांग है कि रीट भर्ती 2016 में अंग्रेजी विषय के 826 रिक्त पदों पर हाई कोर्ट आदेशानुसार प्रथम वेटिंग सूची जारी की जाए। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व आरएलपी युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष रणदीप चौधरी व महिला युवा मोर्चा अध्यक्ष स्पर्धा चौधरी ने इन बेरोजगारों के पक्ष में मंगलवार दोपहर से ट्विटर अभियान चलाने की घोषणा की थी। बेरोजगारों के अनुसार हाई कोर्ट की एकल व डबल पीठ उक्त भर्ती के सभी रिक्त 826 पदों पर वेटिंग सूची जारी करने का आदेश दे चुकी है। बावजूद इसके निदेशालय व शिक्षा विभाग हाई कोर्ट के आदेशों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करवा कर भर्ती को अधर में लटकाना चाहता है। दूसरी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार लंबित भर्तियों को कोर्ट से निकाल कर बेरोजगारों को नियुक्ति का आश्वासन दे रहें हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur