चूरू जिले में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया।
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन पुलिस लाइन मैदान में किया गया, जहां जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने ध्वजारोहण किया।
परेड और मार्च पास्ट ने बढ़ाया गौरव
परेड कमांडर आरआई इंस्पेक्टर मुकुट बिहारी के नेतृत्व में
राजस्थान पुलिस, महिला पुलिस, होम गार्ड्स, स्काउट और एनसीसी की टुकड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट किया।
जिला कलेक्टर ने परेड की सलामी ली।
राज्यपाल का संदेश पढ़ा गया
समारोह के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर अर्पिता सोनी ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया।
इसके बाद लिटिल फ्लॉवर स्कूल की टीम द्वारा प्रस्तुत बैंड वादन ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
शहीद परिवारों और वीरांगनाओं का सम्मान
समारोह में जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा,
पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़,
चूरू विधायक हरलाल सहारण
एवं डीआईजी जय यादव ने
शहीद वीरांगनाओं और उनके परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
58 प्रतिभाओं को मिला प्रशस्ति पत्र
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 58 व्यक्तियों को
प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे समारोह और भी प्रेरणादायक बन गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
लोहिया कॉलेज, आदर्श विद्या मंदिर, मधुर स्पेशल शिक्षण संस्थान,
जैन श्वेतांबर तेरापंथी स्कूल एवं सेंट्रल स्कूल के विद्यार्थियों ने
देशभक्ति और राजस्थानी गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
योगाभ्यास रहा विशेष आकर्षण
आदर्श विद्या मंदिर के छोटे बच्चों द्वारा किया गया योगाभ्यास समारोह का विशेष आकर्षण रहा, जिसे देख अतिथि और दर्शक भावविभोर हो गए।
अधिकारी व जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, डॉ. वासुदेव चावला,
सहायक जनसंपर्क अधिकारी मनीष कुमार, एएसपी सुनील कुमार,
डीएसपी सुनील झाझड़िया, कोतवाली थानाधिकारी सुखराम चोटिया,
सुशील लाटा, दीनदयाल सैनी, श्रीराम पीपलवा
सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन शिवकुमार शर्मा ने किया।
