चूरू उपखंड कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया
एसडीएम ने फहराया तिरंगा, कार्मिकों को मिला सम्मान
Jan 26, 2026, 18:05 IST
चूरू, गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सोमवार को चूरू उपखंड कार्यालय में सादगीपूर्ण एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।
एसडीएम ने किया ध्वजारोहण
समारोह में चूरू एसडीएम सुनील कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक सम्मानित
इस अवसर पर उपखंड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले
अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा।
अधिकारियों-कर्मचारियों की रही मौजूदगी
समारोह में तहसीलदार अशोक गोरा, तहसीलदार (एलआर) सुरेंद्र सिंह,
नायब तहसीलदार चुन्नीलाल, कानूनगो देवकीनंदन,
निजी सहायक सुरेश कुमार,
विजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, धर्मपाल महर्षि, गणेश, नेहा, निष्ठा, प्रविन्द्र, धीर सिंह, शेर सिंह, कालू राम, चेतन राम
सहित उपखंड कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
