चूरू, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार (आपणी योजना) में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर जिले में लंबित राजस्व प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की।
समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण पर जोर
जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े राजस्व मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक राजस्व अधिकारी अपने क्षेत्र के लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करे और समयसीमा निर्धारित कर प्राथमिकता से समाधान करे।
नामांतरण व सीमांकन की साप्ताहिक मॉनीटरिंग
सुराणा ने कहा कि
-
नामांतरण एवं सीमांकन प्रकरणों की प्रत्येक तहसील स्तर पर साप्ताहिक मॉनीटरिंग की जाए
-
राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों की नियमानुसार नियमित सुनवाई हो
-
राजस्व अधिकारी नियमित रूप से न्यायालय में समय दें
रास्ता व अतिक्रमण मामलों में सख्ती
जिला कलक्टर ने रास्ता प्रकरणों और अतिक्रमण हटाने के मामलों में आवश्यकता अनुसार पुलिस जाब्ता लेकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
साथ ही उच्च न्यायालय में विचाराधीन मामलों में समय पर समुचित जवाब प्रस्तुत करने को कहा।
राजस्व पेंडेंसी खत्म करने के निर्देश
उन्होंने
-
सीमाज्ञान, कन्वर्जन, पत्थरगढ़ी, खातेदारी
-
राजकीय भूमि संरक्षण
-
बकाया राजस्व वसूली
जैसे मामलों का विश्लेषण कर पेंडेंसी समाप्त करने के निर्देश दिए।
सीएमओ और संपर्क पोर्टल प्रकरणों पर फोकस
जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से प्राप्त परिवादों और राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का शीघ्र निस्तारण कर परिवादियों को संतुष्ट करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों की मौजूदगी
बैठक का संचालन एडीएम अर्पिता सोनी ने किया।
डीएलआर पवन तंवर ने न्यायालयों व पीएलपीसी में लंबित मामलों पर चर्चा की।
बैठक में सुजानगढ़ एडीएम संतोष कुमार मीणा, तारानगर एसडीएम राजेन्द्र कुमार, रतनगढ़ एसडीएम मिथिलेश, बीदासर एसडीएम अमीलाल यादव, चूरू एसडीएम सुनील कुमार, सरदारशहर एसडीएम रामकुमार वर्मा, राजगढ़ एसडीएम मनोज खेमादा, तहसीलदार अशोक गोरा सहित सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं राजस्व अधिकारी उपस्थित
