रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] भारतीय जनता पार्टी रतनगढ़ विधानसभा के आठो भाजपा मण्डलों की एक संयुक्त बैठक गुरुवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बसन्त शर्मा ने कहा भाजपा पूरे देश भर में सदस्यता महा अभियान को संघटन पर्व के रूप में मना रही है । 11 सितंबर से 16 सितंबर के बीच भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर भाजपा के नए सदस्य बनाएगा। शर्मा ने कहा कि महाअभियान को और गति देने की आवश्यकता है तभी हम अपेक्षित लक्ष्य प्राप्त कर सकेंगें। रतनगढ़ विधानसभा सदस्यता अभियान के प्रभारी पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल ने कहा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर घर पहुँचाने एवं भाजपा के नए सदस्य बनाने का कार्यकर्ताओं से आव्हान किया । मेघवाल ने कहाँ सदस्यता अभियान की समीक्षा के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं को संकलिप्त हो के इस महाअभियान को लक्ष्य प्राप्ति की और ले जाने के लिए बूथ स्तर पर नए भाजपा सदस्य बनाने की आवश्यकता है।सदस्यता अभियान के जिला संयोजक अभिषेक चोटिया ने सदस्यता अभियान की जानकारी विस्तृत रूप से कार्यकर्ताओं को बताई।इस अवसर पर सुजानगढ़ प्रधान मनभरी देवी, जिलाउपाध्यक्ष संतोष तालनिया, जिला मंत्री भारती मुदगल, रतनगढ़ विधानसभा संयोजक अर्जुनसिंह फ्रांसा, निगरानी समिति के एडवोकेट बजरंग गुर्जर, रतनगढ़ शहर मण्डल संयोजक महेश सैनी, पवन बोथरा, छोटू सिंह, महेंद्र सिंह, श्योपाल मेघवाल, दिनेश रतावा, केशुदास स्वामी, ओम महर्षि, सुभाष भूण, भीमराज प्रजापत, स्वरूप सिंह, खेमराज पारीक, माणकचंद प्रजापत, इन्द्रचन्द देवड़ा, निरंजन रूंथला, शिवम सैनी, प्रदीप सैनी, सलीम खान, किशन भाटी, मुकेश प्रजापत, सुभाष ढनजा सहित दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित
भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।