Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / रिया प्रजापत का राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चयन

रिया प्रजापत का राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चयन

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ]श्री गांधी बाल निकेतन की छात्रा रिया प्रजापत पुत्री हेतराम प्रजापत ने अपने खेल का उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपना स्थान काबिज किया। प्रशिक्षक कोमल सोनी ने बताया कि महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय शाहपुरा, जयपुर में आयोजित पूर्व प्रशिक्षण शिविर में अपने खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रिया ने 42 किलोग्राम भार वर्ग में भीलवाड़ा की जीनत मोईन को हराकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुरक्षित किया है। रिया आगामी 20 से 24 दिसम्बर तक देवास, मध्यप्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी।रिया के इस उत्कृष्ठ प्रदर्शन पर विद्यालय प्रबन्धन, प्रधानाचार्या उषा मिश्रा, दीपिका शर्मा, प्रशिक्षक राजेश गहलोत एवं खेल जगत से जुड़े स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने बधाई प्रेषित कर आगामी प्रतियोगिता के लिए मंगलकामना की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur