Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / गर्मी के मौसम के शेड्यूल से ही जल रही है रोड़ लाइटें

,

गर्मी के मौसम के शेड्यूल से ही जल रही है रोड़ लाइटें

अंधेरे के कारण लोग परेशान

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] कस्बे में नगरपालिका द्वारा संचालित रोड़ लाइटें वर्तमान में गर्मी के मौसम के अनुसार ही जलती व बंद होती है। जबकि वर्तमान में दिन छोटे होने लगे हैं, जिसके चलते शाम के समय अंधेरा जल्दी हो जाता है। वहीं सुबह भी सूर्योदय देरी से होने लगा है। इसके कारण सुबह एक घंटे व शाम को डेढ़ घंटे लोगों को रोड़ लाइट के अभाव में अंधेरे में रहना पड़ता है। वर्तमान में शहर के कई इलाकों में रात आठ बजे रोड़ लाइट जलती है, जबकि अंधेरा सात बजे हो जाता है। वहीं सुबह छह बजे से पहले रोड़ लाइट बंद हो जाती है, जिसके चलते दोनों समय लोगों को कुछ घंटों के लिए अंधेरे में रहना पड़ता है। रोड़ लाइट जलने व बंद होने की व्यवस्था में टाइमर लगा हुआ है, लेकिन अब दिन छोटे होने की वजह से परेशानी बढ़ी है। जबकि रोड़ लाइट जलने व बंद होने का समय गर्मी के हिसाब से सेट किया हुआ है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur