रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] श्री संचियालाल बैद माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर द्वारा सुभाष जंयती के उपलक्ष में घोष की मधुर ध्वनि के साथ नगर के मुख्य मार्गो से पथ संचलन निकाला गया। श्री संचियालाल बैद राजकीय बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्या रूकमणी देवी, मनोज सारस्वत, आनंदीलाल चौधरी, अरूण शर्मा, ओममनोहर स्वामी द्वारा नेता जी सुभाषचन्द्र बोस के चित्र पर तिलकार्चन व पुष्पार्चन कर संचलन को रवाना किया गया। पथ संचलन में भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई व स्वामी विवेकानंद, की सुन्दर झांकियों का भव्य प्रदर्शन किया गया। घंटाघर के पास समिति सदस्यों एवं अशोक स्तम्भ के पास विश्व हिन्दू परिषद् व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संचलन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। विद्यालय प्रांगण में सुभाष जंयती मनाई गई । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शरद कुमार शर्मा, प्रभारी नंदकिशोर ताम्रायत, कृपाशंकर स्वामी, मनोज सैनी, अमित कुमार, भवानी शंकर, दीपक कुमार, इन्द्रचन्द, संजय सिंह, अश्विनी कुमार, योगेश शर्मा, सुशीला शर्मा, प्रियंका शर्मा, ओम कंवर, बबीता, सुमन, अनिता, राधा, लतिका, संगीता, आदि उपस्थित थे।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयन्ती पर पथ संचलन
नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयन्ती पर पथ संचलन




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।