Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / रोड़ पर बने गड्ढो की मरम्मत करवाने को लेकर किया प्रदर्शन

,

रोड़ पर बने गड्ढो की मरम्मत करवाने को लेकर किया प्रदर्शन

राजगढ़-सिद्धमुख रोड़ पर

सादुलपुर, चैनपुरा छोटा ग्रामवासियों ने राजगढ़-सिद्धमुख रोड़ पर बने गड्ढो की मरम्मत करवाने को लेकर सांकेतिक जाम लगाकर प्रदर्शन किया । राजगढ़-सिद्धमुख रोड़ पर यात्रियों के आने-जाने की संख्या बहुत है। उक्त रोड़ पर जगह-जगह खड्ढे बने हुए है। आने-जाने में आमजन को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं राजगढ़ पहुंचने में दोगुना समय लगता है। ग्रामवासियों ने रोड़ का टेंडर जारी कर मरम्मत कार्य करवाने की मांग की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur