Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / रोडवेज विभाग का कार्मिक झूला फंदे पर

रोडवेज विभाग का कार्मिक झूला फंदे पर

ड्यूटी पर जाने के लिए हो गया था तैयार

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] 33 वर्षीय युवक ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर हैड कांस्टेबल राजेंद्रसिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे तथा शव को फंदे से नीचे उतरवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां पर मृतक के बड़े भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर लाश अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दी है। घटना को लेकर मृतक के बड़े भाई संदीप शर्मा निवासी वार्ड 16 ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। संदीप ने रिपोर्ट में लिखा है कि उसका छोटा भाई 33 वर्षीय नरेश रोडवेज विभाग में कार्यरत है। रोज की तरह ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हुआ। लेकिन सुबह आठ बजे के करीब देखा, तो वह कमरे में फंदे पर झूलता हुआ मिला। पुलिस ने संदीप की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर लाश का पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur