Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देंगी राष्ट्रपति सम्मानित डॉ. रूमा देवी

,

महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देंगी राष्ट्रपति सम्मानित डॉ. रूमा देवी

चूरू। महिला सशक्तिकरण की मिसाल और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. रूमा देवी 12 नवंबर को चूरू पहुंचेंगी।
वे जिला मुख्यालय स्थित दादाबाड़ी में आयोजित महिला सशक्तिकरण जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान ग्रामीण विकास परिषदरूमा देवी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।


महिलाओं से होगा संवाद

कार्यक्रम में डॉ. रूमा देवी महिलाओं से सीधे संवाद करेंगी।
वे उनके जीवन अनुभव, संघर्ष और आजीविका से जुड़े प्रयासों को सुनेंगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करेंगी।

रूमा देवी अपने अनुभव साझा करते हुए महिलाओं को उद्यमिता, कौशल विकास और आत्मविश्वास से जुड़ने का संदेश देंगी।


रूमा देवी: महिला शक्ति की प्रेरणा

राजस्थान के ग्रामीण अंचल से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहचान बनाने वाली डॉ. रूमा देवी
हावर्ड यूनिवर्सिटी स्पीकर, राजीविका की राज्य ब्रांड एंबेसडर और राष्ट्रपति अवॉर्ड विजेता हैं।

वे अब तक हजारों महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ा चुकी हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur