रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] स्थानीय ग्रामीण किसान छात्रावास में कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष सुल्तानसिंह भींचर की अध्यक्षता में हुई। छात्रावास अधीक्षक शुभकरण नैण ने बताया कि बैठक में छात्रावास में नव निर्मित गर्ल्स लाइब्रेरी का शुभारंभ एक मई 2025 से शुरू करने, छात्रावास के लिए विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने यथा पानी, वाईफाई कनेक्शन करवाने ,लाइब्रेरी में सर्व समाज की बालिकाओं को प्रवेश देने, छात्रावास में सोलर प्लेट लगवाने संबंधी प्रस्ताव विमर्श के बाद सर्वसम्मति से पारित किए गए। इसके बाद कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा लाइब्रेरी का निरीक्षण किया गया। इससे पहले पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए देशवासियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में उपाध्यक्ष विक्रमपाल थालौड़, गोविंदराम ढाका, पूर्णाराम सारण, रामचंद्र खीचड़, मीरा खिलेरी, रामलाल थोरी, रामकरण खीचड़, भगवाना राम डूडी, सोहनराम चबरवाल, माणकचन्द धेतरवाल, रामकृष्ण थालौड़, भंवरलाल पूनिया, शीशपाल राम, भंवरलाल बिजारणियां, बिशनलाल रुलाणिया ,हरलाल सिंह डूडी, इंद्रचंद बाबल, रामेश्वरलाल, हनुमानराम बिडासरा, नानूराम बिरडा उपस्थित रहे।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / ग्रामीण किसान छात्रावास कार्यकारिणी की हुई बैठक
ग्रामीण किसान छात्रावास कार्यकारिणी की हुई बैठक




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।