रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] जिला अस्पताल में सोमवार की सुबह एक साधु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर जिला अस्पताल प्रशासन मौके पहुंचा तथा घटना से पुलिस को अवगत करवाया, जिस पर सब इंस्पेक्टर प्यारेलाल मय जाब्ता मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मिली जानकारी के अनुसार शहर में भिक्षा मांगकर जीवन यापन करने वाला एक साधु जिला अस्पताल में बने टीनशेड के नीचे रात गुजर-बसर करता था। रोज की तरह रात को वह अपने बिस्तर लेकर यहां पर सो गया। सुबह जब देर तक वह नहीं उठा, तो लोग वहां पर पहुंचे, तो वह मृत मिला। जिस पर जिला अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर शिनाख्ती के प्रयास में जुट गई है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण सर्दी माना जा रहा है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / जिला अस्पताल में मिला साधु का शव
जिला अस्पताल में मिला साधु का शव




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।