Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : कांग्रेस का जन आक्रोश प्रदर्शन, पानी-बिजली पर सरकार घिरी

,

Churu News : कांग्रेस का जन आक्रोश प्रदर्शन, पानी-बिजली पर सरकार घिरी

Congress leaders addressing public protest rally in Sadulpur Churu

चूरू जिले के सादुलपुर में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से विशाल जन आक्रोश सभा आयोजित की गई। सभा पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां के सानिध्य में मुख्य बाजार में हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

भीषण गर्मी के बीच आयोजित सभा में कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार पर पानी, बिजली और भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर जमकर हमला बोला।

“पानी और बिजली के बिना जनता त्रस्त” — राहुल कस्वां

सभा को संबोधित करते हुए सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि चूरू जिले में पेयजल संकट गंभीर स्थिति में पहुंच चुका है।

उन्होंने आरोप लगाया कि लोग हजारों रुपए खर्च कर टैंकर मंगवाने को मजबूर हैं, जबकि जल जीवन मिशन के कई काम अधूरे पड़े हैं।

“गर्मी के मौसम में पानी और बिजली के बिना जनता त्रस्त है और सरकार गहरी नींद में सो रही है।” — राहुल कस्वां

उन्होंने कहा कि 70 करोड़ रुपए का डेविएशन बजट स्वीकृत नहीं होने के कारण कई पानी की टंकियां जुड़ नहीं पा रही हैं।

बिजली कटौती और गंदगी पर भी उठाए सवाल

राहुल कस्वां ने अघोषित बिजली कटौती को लेकर भी सरकार को घेरा।

उन्होंने कहा कि शहर में गंदगी के ढेर लगे हैं और नगरपालिका में भ्रष्टाचार का माहौल है।

सांसद ने आरोप लगाया कि दो साल में छह ईओ बदल चुके हैं, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हुआ।

स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का मुद्दा उठाया

सभा में चिकित्सा सुविधाओं को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए गए।

राहुल कस्वां ने कहा कि अस्पतालों में डॉक्टरों के कई पद खाली पड़े हैं और जांच मशीनें बंद हैं।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा—

“जनता को उसके हाल पर छोड़कर कहा जा रहा है कि मैलोडी खाओ।”

कांग्रेस नेताओं ने सरकार को घेरा

कांग्रेस जिलाध्यक्ष और सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है।

उन्होंने आगामी निकाय और पंचायत चुनावों में कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया।

वहीं तारानगर विधायक नरेन्द्र बुडानिया ने कहा कि इतनी खराब पानी और बिजली व्यवस्था पहले कभी नहीं देखी गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति अमरपुरा धाम में पेयजल से फलों का बाग लगा रहा है, जबकि लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा।

ज्ञापन सौंपकर दी आंदोलन की चेतावनी

सभा के बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए रेलवे स्टेशन मार्ग से मिनी सचिवालय पहुंचे।

यहां उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों में व्यवस्था नहीं सुधरी तो सड़क जाम कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

सभा में रफीक मंडेलिया, कृष्णा पूनिया, कमला कस्वां, अमरसिंह सांगवान, जगदीश बैरासरिया, रियाजत खान सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. कुलदीप पूनिया ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur