Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सादुलपुर के लाडले महेंद्र गोयल को किया न्यायाधीश नियुक्त

,

सादुलपुर के लाडले महेंद्र गोयल को किया न्यायाधीश नियुक्त

राजस्थान उच्च न्यायालय में

राजगढ़ [नीरज सैनी ] राजस्थान हाईकोर्ट के जज रह चुके अनूप चंद गोयल के सुपुत्र महेंद्र गोयल को एडवोकेट कोटे से राजस्थान हाईकोर्ट में जज नियुक्त कर दिया गया है। इस संबंध में भारत के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्ति वारंट भी जारी कर दिया गया है। महेंद्र गोयल राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में आज बुधवार को 10:00 बजे शपथ भी लेने वाले हैं। सादुलपुर तहसील के गांव बैरासर के मूल निवासी अनूप चंद गोयल के सुपुत्र महेंद्र गोयल जयपुर में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में कार्यरत रहे हैं। जिनकी नियुक्ति के लिए राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा अनुशंसा की गई थी। राजस्थान उच्च न्यायालय के नव नियुक्त न्यायाधीश महेंद्र गोयल की धर्मपत्नी शुभा भी राजस्थान उच्च न्यायिक सेवा में है। जिला एवं सेशन न्यायाधीश के रूप में वह वर्तमान समय में भरतपुर में सेवारत हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur