Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सादुलपुर में आवारा सांड ने मचाया आतंक

,

सादुलपुर में आवारा सांड ने मचाया आतंक

आज मकर सक्रांति के दिन लोग दान पुण्य करते है आवारा पशुओ को चारा डालते है मगर सादुलपुर में महाराणा प्रताप चौक के पास आज एक आवारा सांड का आतंक स्थानीय लोगो पर बहुत भारी पड़ा गया। सांड ने करीब आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिया। जिनमे महिलाएं भी शामिल है। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनका इलाज जारी है। स्थानीय लोगो के अनुसार आज सुबह से ही आवारा सांड बेकाबू हो गया। वह सामने आने वाले हर इंसान को चोट पहुंचा रहा था। स्थानीय लोगों ने मिलकर चिकित्साकों के साथ सांड को काबू करने के लिए करीब 1 घंटे तक ऑपरेशन चलाया। तब जाकर सांड पर काबू पाया जा सका। पागल हुए सांड को इलाज के लिए चिकित्सालय ले जाया गया। जहा पर इलाज के दौरान सांड ने दम तोड़ दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur