क्रय विक्रय सहकारी समिति के मुख्य व्यवस्थापक व कर्मचारी को किसानों ने करीब 2 घंटे तक घेराव कर समिति की दुकान में बैठाकर रखा। किसानों ने कर्मचारी पर चने के बीज वितरण में धांधली व बीज वितरण के बिल नहीं देने का आरोप लगाया। किसानों का कहना है कि कल 10 अक्टूबर को बीज वितरण करने के लिए फॉर्म के ऊपर टोकन नम्बर लगाए गए थे जिसके बाद बीज वितरण 520 नंबर टोकन पर बंद कर दिया गया था। लेकिन लाइन में लगे सैकड़ों किसान बिना बिज लिए घर लौट गए थे उसके बाद बिना नंबर वाले लगभग 100 लोगों को रात्रि में मिलीभगत कर बीज वितरण कर दिया गया जिसके बाद सुबह ही पता लगने पर किसान आक्रोशित हो गए ओर किसान नेता जगत सिंह के नेतृत्व में समिति मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। समिति के मुख्य व्यवस्थापक व कर्मचारी को क्रय विक्रय सहकारी समिति दुकान के अंदर घेराव कर बैठा लिया गया। करीब 2 घंटे तक बैठा रखने के बाद तहसीलदार प्रदीप चाहर मौके पर पहुंचे व किसानों से समझाइस की जिसके बाद किसानों ने बीज का बील देने व बीज वितरण नंबर से करने के आश्वाशन पर मामला शांत हुआ। प्रदर्शन में मोहन लाल पूनिया, चंद्र बलरामपुर, लालचंद, राजेंद्र, रतन सिंह, पवन, धनराज, दलिप सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सादुलपुर में चने के वितरण में धांधली का आरोप
सादुलपुर में चने के वितरण में धांधली का आरोप



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।