एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी सादुलपुर के सुरतपुरा गांव के सुदेश कुमार ने शराब के नशे में 2 दिन पूर्व अपनी ही मां पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी जिससे 65 वर्षीय महिला बुरी तरह झुलस गई। घर में मौजूद लोगों ने आग पर मुश्किल से काबू पाया मगर महिला करीब 90 प्रतिशत झुलस गई। महिला को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर महिला की हालत नाजुक बनी हुई है महिला को हिसार से बीकानेर रेफर कर दिया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का मौका मुआयना कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पीड़ित महिला के पर्चा बयान पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सादुलपुर में कलयुगी बेटे ने पेट्रोल छिड़ककर माँ को लगाई आग
सादुलपुर में कलयुगी बेटे ने पेट्रोल छिड़ककर माँ को लगाई आग



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।