चूरू जिले की सादुलपुर तहसील के एसडीएम आफिस के सामने आज सुबह एक शख्स द्वारा किया गया आत्मदाह का प्रयास महज ड्रामा निकाला। जानकारी के अनुसार फाइनेंस कम्पनी और पुलिस पर दवाब बनाने के लिये रघुवीर नाम के शख्स ने इस घटना को अंजाम दिया। यह शख्स किसी के कहने पर सुबह एसडीएम आफिस के सामने पहुंच गया और अपने उपर पेट्रोल की बोतल से पेट्रेाल छिडक लिया, लोगों ने बीच बचाव किया और सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इस ड्रामेबाजी का खुलासा उस वक्त हुआ जब बीच बचाव कर रहे लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पेट्रोल की बोतल तो छीन ली लेकिन रघुवीर नाम के उस शख्स के पास से किसी को माचिस या लाइटर इत्यादि कुछ नहीं मिला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रघुवीर ने एक गाडी फाइनेंस पर ली थी, जिसकी किश्तें नहीं जमाने पर फाइनेंस कम्पनी ने गाडी को 24 दिसम्बर को जब्त कर लिया। रघुवीर ने पुलिस थाने में फोन कर घटना की सूचना दी गयी जिसपर पुलिस की मध्यस्थता में रघुवीर ने किश्ते भरना तय कर लिया था, लेकिन आज किसी के उकसाने पर रघुवीर ने पेट्रोल डालकर आग लगाने का नाटक शुरू कर दिया। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को शान्तिभंग में गिरफ्तार कर लिया है तथा पुछताछ की जा रही है कि किसके उकसाने पर उसने ऐसा किया।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सादुलपुर में किया गया आत्मदाह का प्रयास निकला ड्रामा
सादुलपुर में किया गया आत्मदाह का प्रयास निकला ड्रामा



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।